Published: 28 Oct 2025, 06:30 PM
✦
सिंगरौली के थाना बैढ़न क्षेत्र अंतर्गत खुटार पोखरा तालाब के पास एक 05 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 28-10-2025 को देर रात 02:28 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल बैढ़न थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक उमेश अहिरवार एवं पायलेट कमलेश कुशवाहा ने मौके पर पहुँचकर 05 वर्षीय बालक को संरक्षण में लिया। बालक द्वारा अपने गाँव का नाम खात्खरी बताया , डायल-112 जवानों ने बालक को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर खात्खरी गाँव में परिजन की तलाश और पूछताछ करने पर बालक के पिताजी की जानकारी मिली,
डायल-112 जवानों ने बालक को एफआरव्ही वाहन से लेकर उनके घर पहुँचे। जहाँ बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। परिजन द्वारा डायल-112 सेवा की प्रशंसा एवं पुलिस स्टाफ का धन्यवाद किया। प्राप्त जानकारी अनुसार बालक परिजन के साथ छठ घाट पर आया हुआ था ,जो साथ छूट जाने से घर का रास्ता भटक गया था।