Published: 29 Oct 2025, 12:40 PM
✦
भिंड के थाना देहात क्षेत्र अंतर्गत ग्वालियर रोड पर राजेंद्र कान्वेंट स्कूल के पास एक 04 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 28-10-2025 को सुबह 10 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल देहात थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक राहुल एवं पायलेट सुनील ने मौके पर पहुँचकर 04 वर्षीय बालक को संरक्षण में लिया। बालक अपने परिजन की जानकारी नहीं दे पा रहा था, डायल-112 जवानों ने बालक को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर आसपास परिजन की तलाश और पूछताछ करने पर बालक के परिजन की जानकारी मिली।
डायल-112 जवानों ने बालक को एफआरव्ही वाहन से लेकर बालक के घर पहुँचे। जहाँ बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। परिजन द्वारा डायल-112 सेवा की प्रशंसा एवं पुलिस स्टाफ का धन्यवाद किया।