Video Story
गुना के थाना म्याना क्षेत्र में रेलवे अंडर ब्रिज में भरे पानी में एम्बुलेंस फँस गयी है,जो 03 वर्षीय बीमार बालिका को उपचार हेतु अस्पताल लेकर जा रहे थे, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 27-10-2025 को रात्रि 10:20 बजे प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल म्याना थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक शिवम शर्मा एवं पायलेट कुलदीप धाकड़ ने मौके पर पहुँचकर बताया कि कुंदौरा से 03 वर्षीय बीमार बालिका को लेकर गुना जा रही एम्बुलेंस म्याना रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे भरे पानी में फँस गयी थी,

डायल-112 जवानों ने बीमार बालिका को चिकित्सा वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला और डायल-112 एफ़ आर व्ही वाहन से लेकर जिला चिकित्सालय गुना में भर्ती कराया,जहाँ बीमार बालिका का उपचार किया जा रहा है।