Additional visual — MP Police Dial 112
शिवपुरी जिले के थाना अमोला क्षेत्र में बिहारी होटल के पास कार और पिकअप की टक्कर में 04 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है।

सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 26-10-2025 को रात्रि 11 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल अमोला थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक शिवराज सिंह एवं पायलेट धर्मेंद्र लोधी ने मौके पर पहुँचकर बताया कि कार और पिकअप की टक्कर हो जाने से 04 व्यक्ति घायल हो गए थे,

डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को एफ आर व्ही वाहन से लेकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र करैरा में भर्ती कराया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिला।