नर्मदापुरम के थाना रामपुर गुर्रा क्षेत्र में सोमलवाड़ा कलां गाँव में एक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 27-10-2025 को सुबह 07 बजे प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल रामपुर गुर्रा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक टीटू मर्शकोले एवं पायलेट अमित कुमार ने घटनास्थल पर पहुँचकर बताया कि अज्ञातकारणों से आत्महत्या के उदेश्य से अवसादग्रस्त 50 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था,

डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित व्यक्ति को एफ़ आर व्ही वाहन से लेकर सिविल अस्पताल इटारसी में भर्ती करवाया। जहाँ पीड़ित व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।