Published: 25 Oct 2025, 12:59 PM
Video Story
✦
टीकमगढ़ जिले के थाना खरगापुर क्षेत्र में रेलवे पुल के पास मोटर साईकिल से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 24 -10-2025 को रात्रि 09:15 बजे प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्ति पर तत्काल खरगापुर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक वीरेंद्र अहिरवार एवं पायलेट सुरेंद्र सिंह लोधी ने मौके पर पहुँचकर बताया कि मोटर साईकिल ब्रेकर से अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें एक व्यक्ति जो ताल कोटा से खरगापुर जा रहा था, गंभीर रूप से घायल हो गया था,
डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को एफ आर व्ही वाहन से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरगापुर में भर्ती करवाया। डायल-112 जवानों की तत्परता से घायल व्यक्ति को समय पर उपचार मिला |