Published: 25 Oct 2025, 02:05 PM
✦
खण्डवा के थाना मांधाता क्षेत्र में बालवाड़ी गेट के पास एक 55 वर्षीय महिला मिली हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 24-10-2025 को दोपहर 01 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल मांधाता थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक चन्दन वादे एवं पायलेट दीपक पाटीदार ने मौके पर पहुँचकर 55 वर्षीय महिला को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों ने बताया कि 55 वर्षीय मन्दसौर की रहने वाली थी जो इंदौर से ओंकारेश्वर आई थी, जो रास्ता भटक गयी थी । डायल-112 जवानों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित महिला को एफ आर वी से साथ लेकर आस पास परिजन की तलाश और पूछताछ करने पर पीड़ित महिला के परिजन उन्हें ढूँढ़ते हुए मिले। डायल-112 जवानों द्वारा पीड़ित महिला को पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।
