छतरपुर के थाना चन्दला क्षेत्र में बस स्टैण्ड के पास एक 03 वर्षीय बालिका मिली है,जो घर का रास्ता भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 24-10-2025 को दोपहर 03 बजे प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल चन्दला थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक सौरभ अहिरवार एवं पायलेट गंगा प्रसाद ने मौके पर पहुँचकर बालिका को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों ने बालिका को एफ आर व्ही वाहन से साथ लेकर आस-पास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर बालिका के परिजन की कोई जानकारी नहीं मिली,

डायल-112 जवानों ने बालिका को एफ आर व्ही वाहन से थाने लेकर आए। जहाँ कुछ देर बाद बालिका के परिजन उसे ढूँढ़ते हुए थाने आए, जिन्हें बालिका द्वारा परिजन की पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।