Published: 31 Oct 2025, 01:02 PM
✦
रतलाम के थाना थाना दीनदयाल नगर क्षेत्र काला गोरा भेरू बाबा मंदिर के पास एक 08 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 30-10-2025 को रात्रि 08:31 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक रविंद्र सिंह चौहान एवं पायलेट आकाश राठौर ने मौके पर पहुँचकर 08 वर्षीय बालक को संरक्षण में लिया। बालक को भरोसे में लेकर जानकारी लेने पर बालक ने अपने चाचा का मोबाईल नंबर बताया ,डायल-112 जवानों ने बालक के चाचा को संपर्क कर थाने बुलाया और बालक को एफआरव्ही वाहन से लेकर थाना दीनदयाल नगर पहुँचे । जहाँ बालक के चाचा जी मिले, जिन्हें बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। परिजन द्वारा डायल-112 सेवा की प्रशंसा एवं पुलिस स्टाफ का धन्यवाद किया।
