नर्मदापुरम के थाना सोहागपुर रेलवे स्टेशन के पास एक 04 वर्षीय बालक मिला है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 29 -10-2025 को दोपहर 13 :20 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल सोहागपुर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक शिवशंकर पटेल पायलेट शम्भू कहार ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया।
डायल-112 जवानों ने बताया की सोहागपुर रेलवे स्टेशन पर परिजन का साथ छूट जाने के कारण 04 वर्षीय बालक भटक गया था, डायल-112 जवानों ने बच्चे को एफ आर व्ही वाहन से साथ लेकर आस-पास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर बालक के परिजन बालक को ढूंढते हुए मिले, जिन्हे बच्चे द्वारा पहचान एवं सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया गया।