भोपाल जिले के थाना कजली खेड़ा क्षेत्र में डोली खदान के पास एक 05 वर्षीय बच्चा मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 07/05/2026 को सुबह 10:32 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना कजली खेड़ा में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक बलराम कुर्मी एवं पायलेट राकेश बिसरिया ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों द्वारा बालक को एफआरव्ही वाहन से लेकर आसपास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर पता चला कि बच्चे के परिजन कुम्हार मोहल्ले के रहने वाले है। डायल-112 जवानों द्वारा बालक को एफआरव्ही वाहन से लेकर बालक के घर पहुँचे। जहाँ बालक द्वारा पहचान और सत्यापन उपरांत बालक को परिजन के सुपुर्द किया। बालक के सुरक्षित मिलने पर परिजनों द्वारा डायल-112 सेवा का आभार और पुलिस जवानों का धन्यवाद किया।