रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र में बिनोली फंटा रोड़ पर दो मोटर साईकिल की आपसी टक्कर में 03 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 07/05/2026 को सुबह 10:30 प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना रिंगनोद में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलेट मंगलेश्वर सूर्यवंशी ने मौके पर पहुँचकर बताया कि दो मोटर साइकिल की टक्कर हो जाने से 03 व्यक्ति हुए गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को एफआरव्ही वाहन की मदद से शासकिय अस्पताल जावरा में भर्ती करवाया गया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 की त्वरित कार्यवाही से घायलों को समय पर उपचार मिला।