Published: 15 Oct 2025, 05:50 PM
✦
रायसेन जिले के थाना साँची क्षेत्र में ग्राम स्वा खेड़ी के पास मोटर साईकिल ट्रक में टकरा जाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 11-10-2025 को रात्रि 07:36 बजे प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही साँची थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।डायल-112 स्टाफ आरक्षक ओमप्रकाश लोधी एवं पायलट संतोष शर्मा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर बताया कि ब्रेकर पर मोटर साईकिल अनियंत्रित होकर ट्रक में टकरा जाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल व्यक्ति को एफआरव्ही वाहन से लेकर मेडिकल कॉलेज विदिशा के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया, जहाँ घायल व्यक्ति संजय जाटव पिता मदन लाल जाटव निवासी ग्राम स्वा खेड़ी को उवचार मिला, डायल 112 स्टाफ द्वारा परिजनों को सूचना दी गई।
