छतरपुर जिले के थाना गढ़ी मलहरा क्षेत्र में खिरी गाँव में 10 वर्षीय बालक मिला है, जो घर की राह भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 06/05/2026 को सुबह 08:23 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल गढ़ी मलहरा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक योगेश रिछाड़िया पायलेट उदयभान अहिरवार ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया।

डायल-112 जवानों द्वारा स्नेहपूर्वक बालक से जानकारी लेने पर बालक ने बताया कि उ.प्र. हमीरपुर से बारात में आया था, परिजन का साथ छूट जाने से रास्ता भटक गया हूँ, डायल-112 जवानों द्वारा बालक के बताये अनुसार शादी वाले घर पहुँचे। जहाँ उ.प्र. से आयी बारात के बारे में जानकारी लेकर उनसे संपर्क कर बालक की जानकारी देने पर, बालक के परिजन के संपर्क नंबर प्राप्त हुए और उन्हें संपर्क कर मौके पर बुलाया गया। डायल-112 जवानों द्वारा पीड़ित बालक को परिजन के आ जाने पर पहचान व सत्यापन उपरांत बालक को परिजन के सुपुर्द किया