इंदौर के थाना द्वारका पुरी क्षेत्र में बड़ा गणपति के पास एक 06 वर्षीय बालिका मिली है, जो घर का रास्ता भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 07/05/2026 को सुबह 11:24 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल द्वारका पुरी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक मुन्नालाल, आरक्षक संदीप पाठक एवं पायलेट संजू ने मौके पर पहुँचकर बालिका को संरक्षण में लिया, परिजन के सम्बन्ध में कोई जानकारी नही दे पा रही थी। डायल-112 जवानों ने बालिका को एफ आर व्ही वाहन से साथ लेकर आस-पास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर बालिका के परिजन की कोई जानकारी नही मिलने पर, डायल-112 जवान बालिका को लेकर थाना पहुँचे, जहाँ से बालिका के परिजन की जानकारी मिली, जिन्हें संपर्क कर थाना बुलाया गया, जिन्हें बालिका द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। परिजन द्वारा डायल-112 सेवा की प्रशंसा एवं पुलिस स्टाफ का धन्यवाद किया।