इंदौर के थाना छत्रीपुरा क्षेत्र के गंगवाल बस स्टैंड एक 30 वर्षीय महिला मिली हैं जो घर की राह भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 10-05-2026 को देर रात्रि के 02:15 बजे प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक नरेश सोनी एवं पायलेट अभय सचान ने मौके पर पहुँचकर बताया कि 35 वर्षीय महिला मिली हैं जिसने बताया कि मैं झाबुआ से आई हूं मेरे पति फोन नहीं उठा रहे है,

डायल-112 जवानों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित महिला को संरक्षण में लिया गया। महिला द्वारा बातये गए नंबर पर डायल-112 स्टाफ द्वारा उनके पति से संपर्क किया गया, पीड़ित महिला के पति गंगवाल बस स्टैंड पर आए और पीड़ित महिला के पहचान और सत्यापन उपरांत महिला को सुरक्षित उनके पति को सौंप दिया गया।