जिला सागर के थाना देवरी अंतर्गत ग्राम संजय नगर में एक 65 वर्षीय व्यक्ति की स्वास्थ्य अचानक ख़राब हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 10-05-2026 को रात्रि 11:36 बजे प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना देवरी में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 जवानों स्टाफ सैनिक अनिल कुमार एवं पायलट आदर्श मिश्रा ने मौके पर पहुँचकर बताया कि एक 65 वर्षीय व्यक्ति की स्वास्थ्य अचानक ख़राब हो गयी है जो हार्ट पेसेंट थे ।

डायल-112 जवानों ने तत्परता दिखाते हुए बीमार व्यक्ति को तत्काल एफआरव्ही वाहन की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में भर्ती कराया। जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 जवानों की संवेदनशील कार्यवाही के लिए परिवार के सदस्यों ने आभार व्यक्त किया।