भोपाल जिले के थाना तलैया क्षेत्र में राजा भोज सेतु के पास एक महिला तालब में कूद गयी हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 14/05/2026 को सुबह 06:21 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल तलैया थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक शाहीद खान एवं पायलेट विपिन श्रीवास ने घटनास्थल पर पहुँचकर बताया कि अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या के उदेश्य से अवसादग्रस्त 25 वर्षीय युवती तालाब में कूद गयी थी, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित युवती को स्थानीय लोगों की मदद से तालाब से सुरक्षित बाहर निकाला। डायल-112 जवानों ने पीड़ित युवती की सूचना सम्बंधित थाने में दर्ज कराकर, हमीदिया अस्पताल ले जाकर मेडिकल परीक्षण उपरांत समझाईश देकर परिजनों के सुपुर्द किया, अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।