नीमच के थाना कैंट क्षेत्र में महू रोड़ पर कार शोरूम के पास एक मानसिक रूप से अस्वस्थ 12 वर्षीय बालक मिला है, जो घर की राह भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 13/05/2026 को दोपहर 03:35 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कैंट थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ महिला प्रधान आरक्षक संतोष एवं पायलेट विनोद शर्मा ने मौके पर पहुँचकर बताया कि एक 12 वर्षीय बालक मिला है जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है और परिजन के बारे में जानकारी नहीं दे पा रहा है।

डायल-112 जवानों द्वारा पीड़ित बालक को ध्यान पूर्वक देखने पर बालक के हाथ पर एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। जिस पर सम्पर्क करने पर बालक के परिजन की जानकारी मिली जिन्हें थाना बुलाया गया। डायल-112 जवानों पीड़ित बालक को एफ आर वी से लेकर थाना पहुँचे, जहाँ कुछ समय पश्चात् पीड़ित बालक के परिजन आये। परिजन की जाँच, पहचान व सत्यापन उपरांत पीड़ित बालक को परिजन परिजन के सुपुर्द किया।