Published: 14 May 2026, 02:00 PM
✦
दमोह के थाना बटियागढ़ क्षेत्र में घुंघसगाँव में एक 16 वर्षीय बालिका का बाल विवाह हो रहा है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 14/05/2026 को सुबह 10:41 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल बटियागढ़ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक सोनू पटेल एवं पायलट धर्मेंद्र राजपूत ने मौके पर पहुँचकर बताया कि एक 16 वर्षीय बालिका का विवाह की रस्में की जा रही है,और रात्रि समय बारात आगमन और शादी है।
डायल-112 जवानों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए महिला बाल विकास और थाने में सूचना दी। डायल-112 जवानों द्वारा महिला बाल विकास अधिकारी के साथ बालिका के जन्म प्रमाण सम्बंधित दस्तावेज की जाँच की गयी और बाल विवाह रुकवाया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम द्वारा पंचनामा तैयार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई और अग्रिम कार्यवाही सम्बंधित थाना और महिला बाल विकास विभाग द्वारा की जाएगी।