जिला टीकमगढ़ के थाना चंदेरा अंतर्गत नुना ग्राम में पारिवारिक विवाद हो गया है जिसमे एक व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता थी। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 14/05/2026 को सुबह 10:20 बजे प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना चंदेरा में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 जवानों आरक्षक दिनेश अहिरवार एवं पायलट सुंदरम यादव मौके पर पहुँचकर बताया कि पारिवारिक विवाद में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

डायल-112 जवानों ने तत्परता दिखाते हुए घायल व्यक्ति को तत्काल एफआरव्ही वाहन की मदद से शासकीय अस्पताल चंदेरा पहुँचाया। जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है। आगे की कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।