छिंदवाड़ा के थाना कोतवाली क्षेत्र में चन्दन गाँव में 12 वर्षीय बालक मिला है, जो घर की राह भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 14/05/2026 को रात्रि 11:49 बजे प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक नीरज डेहरिया पायलेट राहुल पाल ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया।

डायल-112 जवानों द्वारा स्नेहपूर्वक बालक से जानकारी लेने पर बालक ने बताया की मित्रों के साथ घर से बाहर निकला था, साथ छूट जाने से घर का रास्ता भटक गया है, बालक द्वारा गाँव का नाम बरतादेवा में रहता हूँ। डायल-112 जवानों द्वारा बालक के बताये पते पर पहुँचे, जहाँ बालक की माता जी मिली।

जिन्हें पहचान व सत्यापन उपरांत बालक को माँ के सुपुर्द किया