बड़वानी के थाना अंजड़ क्षेत्र में ढंढोरा फाटा के पास एक 16 वर्षीय किशोरी अकेली घूम रही है जो मानसिक रूप से कमजोर, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 14/05/2026 को रात्रि 11 बजे प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल समान थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक जगन सोलंकी एवं पायलेट सौरभ ने मौके पर पहुँचकर किशोरी को संरक्षण में लिया, जो अपने बारे में कोई जानकारी नही दे पा रही थी मानसिक रूप से कमजोर है ।

डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित युवती को एफ़ आर व्ही वाहन से लेकर आप पास के क्षेत्रों में परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर कोई जानकरी नही मिलने पर पीड़ित युवती को थाना लेकर गए। जहाँ युवती की जानकारी दर्ज कर एफआरव्ही वाहन से वन स्टॉप सेंटर बड़वानी छोड़ा।