छतरपुर के थाना बकस्वाहा क्षेत्र में देवरी तिराहा के पास एक 13 वर्षीय बालिका अकेली घूम रही है जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 15/05/2026 को दोपहर 03 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल बकस्वाहा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक मुकेश कुमार एवं पायलेट पंकज कुमार दुबे ने मौके पर पहुँचकर बालिका को संरक्षण में लिया, जो अपने बारे में कोई जानकारी नही दे पा रही थी मानसिक रूप से कमजोर है । डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित 13 वर्षीय बालिका को एफ़ आर व्ही वाहन से लेकर आप पास के क्षेत्रों में परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर कोई जानकरी नही मिलने पर पीड़ित युवती को थाना लेकर गए। कुछ समय पश्चात बालिका के परिजन बमोरी चौकी पहुँचे। बालिका को बमोरी चौकी लेकर गए, जहाँ बालिका के परिजन मिले,जिन्हें बालिका द्वारा परिजन की पहचान व सत्यापन उपरांत पिता के सुपुर्द किया।