इंदौर के थाना विजय नगर क्षेत्र के अंतर्गत एक बुजुर्ग व्यक्ति के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 17-05-2026 को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही तत्काल विजय नगर थाना क्षेत्र में तैनात एफ़ आर व्ही 14 को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक सुनील कुमार मालवीय, आरक्षक करण चौधरी एवं पायलट सचिन मौर्य ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को संभाला। बुजुर्ग बात करने की स्थिति में भी नहीं थे। बुजुर्ग की गंभीर हालत को देखते हुए डायल -112 जवानों ने तत्काल स्ट्रेचर की मदद से एफआरवी वाहन में बैठाकर MYH अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ समय पर उनका इलाज चालू करवाया गया।
अस्पताल में इलाज शुरू करवाने के बाद डायल-112 जवानों ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की और घायल बुजुर्ग की फोटो के माध्यम से उनके घर