उज्जैन जिले के थाना भाटपचलाना क्षेत्र में रुणीजा स्टेशन के पास एक व्यक्ति ट्रेन से गिर कर घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 18/05/2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना भाटपचलाना में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 39 बाबूलाल प्रजापति एवं पायलेट सूरज परमार ने मौके पर पहुँचकर बताया कि रुणीजा स्टेशन के पास आउटर पर ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया था, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल युवक को एफआरव्ही वाहन से लेकर शासकीय अस्पताल बड़नगर में भर्ती कराया। जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 की तत्परता से पीड़ित व्यक्ति को समय पर उपचार मिला ।