सागर के थाना सानौधा क्षेत्र में सानौधा गाँव के पास मोटर साईकिल के सामने मवेशी आ जाने के कारण हुई दुर्घटना में 01 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है।

सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 18-03-2026 को दोपहर 02:40 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल सानौधा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 481 विवेक दुबे एवं पायलेट आदर्श साहू ने घटनास्थल पर पहुँचकर बताया कि बजरंग कॉलोनी के पास मोटर साईकिल के सामने मवेशी आ जाने के कारण 01 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे,

डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को एफ़ आर व्ही वाहन की मदद से शासकीय अस्पताल सानौधा में भर्ती करवाया। जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।