इंदौर के थाना गौतमपुरा क्षेत्र में ओसरा रेलवे स्टेशन पर एक बालक ट्रेन से गिर गया है, जिसके परिजन ट्रेन में थे, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 18/05/2026 को 09:44 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल गौतमपुरा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ सैनिक 424 रामेश्वर सोनगरा एवं पायलेट शुभम माली ने मौके पर पहुँचकर 08 वर्षीय बालक को संरक्षण में लिया और बताया की बालक परिजन के साथ रतलाम से इंदौर जा रहा था से घर जा रहे थे ओसरा रेलवे स्टेशन पर भीड़ भाड़ के चलते बालक ट्रैन से गिरा गया था, बालक को सामान्य चोट आयी थी,

डायल-112 जवानों ने बालक का प्राथमिक उपचार उपरांत थाना लेकर गए। डायल-112 स्टाफ द्वारा बालक से परिजन की जानकारी लेने पर बालक ने सम्पर्क नंबर बताया, जिस नंबर पर संपर्क कर परिजन की जानकारी मिली और परिजन को थाना बुलाया गया,परिजन के आ जाने के बाद पहचान व सत्यापन उपरांत बालक को परिजन के सुपुर्द किया।