सागर जिले के थाना बंडा क्षेत्र में सोनी पेट्रोल पंप के आगे सागर रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई, जिसमें 03 व्यक्ति घायल हो गए है। उक्त दुर्घटना की सूचना एक राहगीर द्वारा अपने नोडल प्वाइंट (बड़ा चौराहा) पर खड़ी डायल-112 (FRV -10) को दी गई। सूचना पुलिस स्टाफ द्वारा राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 19-20/05/2026 को मध्यरात्रि में प्राप्त हुई।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 1135 सोवरन यादव एवं पायलट सोने सिंह लोधी ने राहगीरों की मदद से तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और एक घायल व्यक्ति को एफआरव्ही वाहन से बंडा अस्पताल पहुँचाया एवं दो घायलों को परिजन के साथ निजी वाहन से उपचार हेतु सागर भेजा। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।