छिंदवाड़ा जिले के थाना उमरेठ क्षेत्र में बिजोरी गुमाई रोड पर ट्रैक्टर पलट जाने से दो व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 21/05/2026 को मध्यरात्रि में प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना उमरेठ में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक 854 मयंक सलामे एवं पायलेट सोनू चंद्रवंसी ने मौके पर पहुँचकर बताया कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट जाने से दो व्यक्ति फँसे हुए है।

डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायलों को बाहर निकाला और एफआरव्ही वाहन से परासिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 की त्वरित कार्यवाही से घायलों को समय पर उपचार मिला।