इंदौर के थाना किशनगंज क्षेत्र में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति मिले हैं जो अपने घर की राह भटक गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 को दिनांक 21-05-2026 को प्राप्त हुई।सूचना प्राप्ति पर तत्काल किशनगंज थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन (FRV-52) को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक गजराज कटारे एवं पायलेट अमरसिंह डावर ने मौके पर पहुँचकर बुजुर्ग व्यक्ति को अपने संरक्षण में लिया।

डायल-112 जवानों ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति काफी परेशान और रास्ता भटके हुए थे। डायल-112 जवानों द्वारा आस-पास उनके संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया, लेकिन रात्रि अधिक होने के कारण उनके परिजनों का सटीक पता नहीं चल सका।

बुजुर्ग व्यक्ति की सुरक्षा और देखभाल को ध्यान में रखते हुए, डायल-112 जवानों द्वारा एफआरव्ही वाहन की मदद से उन्हें किशनगंज क्षेत्र से गांधी नगर, इंदौर स्थित 'निराश्रित सेवाश्रम' ले जाया गया। रात्रि करीब 01:00 बजे बुजुर्ग व्यक्ति को सेवाश्रम में सुरक्षित छोड़ा। संकट के समय त्वरित सहायता और बुजुर्ग को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने के लिए सेवाश्रम प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने डायल-112 सेवा की प्रशंसा की तथा पुलिस स्टाफ का आभार व्यक्त किया।