Published: 22 May 2026, 01:00 PM
✦
सागर जिले के थाना राहतगढ़ क्षेत्र अंतर्गत सैंया गाँव में एक 06 वर्षीय बच्चा मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 20/05/2026 को रात्रि 07 बजे प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्ति पर तत्काल राहतगढ़ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक 1284 वैभव शुक्ला एवं पायलेट आसिम खान ने मौके पर पहुँचकर बच्चे को संरक्षण में लिया, बालक परिजन के सम्बन्ध में कोई जानकारी नही दे पा रहा था,
डायल-112 जवानों ने बच्चे को एफ आर व्ही वाहन से साथ लेकर आस-पास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर बच्चे के परिजन के सबंध में कोई जानकारी नही मिली |
डायल-112 जवानों ने बालक के मिलने की सूचना कन्ट्रोल रूम, आस पास के थाना और सभी थानों के सोशल मिडिया ग्रुप में भेजने पर सुबह 05 बजे बालक के परिजन की जानकारी प्राप्त हुयी, जिन्हें थाना बुलाया गया | जहाँ बच्चे द्वारा परिजन की पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।