मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में निरार शीतलापूरी के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट जाने से 02 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 23-05-2026 को देर रात्रि 03:20 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कैलारस थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 440 विजय पाल गुर्जर एवं पायलेट मनोज धाकड़ ने मौके पर पहुँचकर बताया कि ट्रक अनियंत्रित होकर पलट जाने से 02 व्यक्ति घायल हो गए थे।

डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायल व्यक्तियों को एफआरव्ही वाहन की सहायता से शासकीय अस्पताल कैलारस में भर्ती कराया, जहाँ घायल व्यक्तियों का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 की त्वरित कार्यवाही से घायल व्यक्ति को समय पर उपचार मिला। के थाना कैलारस क्षेत्र में ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो जाने से 02 व्यक्ति हुए गम्भीर रूप से घायल, डायल-112 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल।