अशोकनगर जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चिंताहरण मंदिर आरोन रोड़ के पास एक 07 वर्षीय बालिका मिली है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है।

सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 24/05/2026 को शाम 04:33 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 246 रामभरोसे भार्गव एवं पायलेट धर्मेंद्र शर्मा ने मौके पर पहुँचकर बालिका को संरक्षण में लिया, बालिका से स्नेहपूर्वक जानकारी लेने पर बालिका गाँव और पिता का नाम बताया,

डायल-112 जवानों द्वारा बालिका के बताये गाँव में सम्पर्क कर परिजन की जानकरी प्राप्त कर परिजन को थाना बुलाया गया। डायल-112 जवान बालिका को एफ आर व्ही वाहन से साथ लेकर थाना पहुँचे।जहाँ बालिका द्वारा परिजन की पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।