जिला इंदौर के थाना जूनी इंदौर के अंतर्गत रेलवे ब्रिज के नीचे एक बुजुर्ग व्यक्ति ट्रेन से टकरा कर घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 24/05/2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल इंदौर जिले के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया ।

डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक 113 मुकेश लोणारे,सैनिक 3604 सजनपुरी गोस्वामी एवं पायलेट मुकेश दांगी ने घटना स्थल पर पहुँच कर बताया की 65 वर्षीय बुजुर्ग रेल पटरी पार करते समय से ट्रेन से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल बुजुर्ग व्यक्ति को एम.वाय.एच. अस्पताल इंदौर पहुँचाया गया।