शाजापुर जिले के थाना सुनेरा क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर एक मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिसमें 02 व्यक्ति घायल हो गए हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 25-05-2026 को सूबह 10 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना सुनेरा में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 477 बृजमोहन यादव एवं पायलेट महेंद्र सिंह जादौन ने तत्परता से मौके पर पहुँचकर बताया कि पारिवारिक कार्यक्रम से इंदौर लौट रहे माँ-बेटे की मोटर साईकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी , जिसमे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने समय रहते त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों घायलों को एफआरवी वाहन की मदद से तत्काल शाजापुर जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है।