नर्मदापुरम जिले के थाना देहात क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ब्यावरा में एक 08 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 25 /05/2026 को रात्रि 10 बजे प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल देहात थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक 21 राजेश कुमार सोनी एवं पायलेट शरीफ खान ने मौके पर पहुँचकर बच्चे को संरक्षण में लिया,

बालक से स्नेहपूर्वक जानकारी लेने पर बालक गाँव और पिता का नाम बताया, डायल-112 जवानों द्वारा बच्चे के बताये पते पुरानी इटारसी शनि मंदिर के पास एफ आर व्ही वाहन से बालक को साथ लेकर पहुँचे। जहाँ बालक के दादा जी और पिता जी मिले। बालक द्वारा परिजन की पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।