Published: 28 May 2026, 10:05 AM
✦
नरसिंहपुर के थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खिरिया में एक व्यक्ति ने जहरीली दवा का सेवन कर लिया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है।सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 27/05/2026 को शाम 18:31 बजे प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्ति पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरवी 14 (निवारी चौकी) को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ एस.आई. पन्नालाल एवं पायलट पंचम नोरिया ने घटनास्थल पर पहुँचकर देखा कि एक व्यक्ति ने जहरीली दवा खा ली है और उसकी हालत गंभीर है।
डायल-112 जवानों ने पीड़ित व्यक्ति को एफआरवी वाहन में बैठाया और जिला अस्पताल नरसिंहपुर ले जाकर भर्ती कराया। जहाँ जिला अस्पताल में पीड़ित व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।