छतरपुर जिले के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में पन्ना रोड पर ऑटो और पिकअप की टक्कर हो गई है, जिसमे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया हैं। पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में आज दिनांक 27/05/2026 को दिन के 01:26 बजे प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही तत्काल सिविल लाइन क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 पुलिस स्टाफ आरक्षक 1229 पुष्पेंद्र वर्मा एवं पायलट परशुराम सूर्या द्वारा तत्परता दिखाते हुए ऑटो और पिकअप की टक्कर में घायल हुए व्यक्ति को तत्काल एफआरव्ही वाहन की मदद से जिला चिकित्सालय छतरपुर पहुँचाया गया। डायल-112 की तत्परता से घायल को समय पर उपचार मिला।