दहोह के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरान में एक 16 वर्षीय किशोरी ने फाँसी का फंदा लगाने का प्रयास कर रही है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है, सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 29/05/2026 को रात्रि 09 :05 बजे प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना कोतवाली क्षेत्र में तैनात डायल- 112 वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ सैनिक सुनील तिवारी एवं पायलट शारदा आठियाने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि अज्ञात कारणों से आत्महत्या के उद्देश्य से 16 वर्षीय किशोरी ने फाँसी का फंदा लगाने का प्रयास कर रही थी।

डायल-112 द्वारा खिड़की को तोड़कर किशोरी को समझाइश दी गई, बहुत समझने के बाद किशोरी मान गई व दरवाजा खोला, डायल-112 द्वारा किशोरी और परिजनों को समझाया गया की आगे से किशोरी का ध्यान रखे।