मन्दसौर के थाना कोतवाली क्षेत्र में 12 क़्वार्टर अम्बेटकर चौराहा पर एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला मिली हैं जो घर की राह भटक गयी हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 31-05-2026 को रात्रि 09 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक 474 रंजीत सिंह एवं पायलेट जयस शर्मा ने मौके पर पहुँचकर वृद्ध महिला को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों ने बताया की एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला मिली हैं जो घर की राह भटक गयी हैं, डायल-112 जवानों द्वारा एफआरव्ही वाहन से आस-पास पता करने पर वृद्ध महिला के परिजन का पता चला, डायल-112 जवानों द्वारा वृद्ध महिला के परिजन को फ़ोन बुलवाया गया, पीड़ित बुजुर्ग महिला द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत उनके परिजन के सुपुर्द किया। महिला के परिजनों ने सहायता के लिए डायल- 112 सेवा की प्रशंसा और पुलिस स्टाफ आभार व्यक्त किया।