सिंगरौली जिले के थाना मोरवा क्षेत्र में रौली ग्यारह के पास परेवा नाला में ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 03/06/2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना मोरवा में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक पवन पांडेय एवं पायलेट हिमांशु कुशवाहा ने मौके पर पहुँचकर बताया कि रौली ग्यारह के पास परेवा नाला में ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया था, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को एफआरव्ही वाहन से लेकर मोरवा अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 की तत्परता से घायल व्यक्ति को समय पर उपचार मिला ।