भोपाल जिले के थाना कोलार क्षेत्र में 80 फिट रोड के पास में पैदल चल रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 02/06/2026 को दोपहर 12:49 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कोलार थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 452 बृजेश सिंह एवं पायलेट दिनेश तिवारी ने मौके पर पहुँचकर बताया कि पैदल चल रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिसमें 01 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को एफ आर व्ही वाहन से लेकर शासकीय अस्पताल कोलार में भर्ती करवाया, जहाँ घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार बाद एफआरव्ही वाहन से शासकीय अस्पताल छोड़ा गया । डायल-112 जवानों की तत्परता से घायल व्यक्ति को समय पर उपचार मिला।