Published: 03 Jun 2026, 09:00 AM
✦
नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा के अंतर्गत चौकी सालीचौका क्षेत्र में दूधी नदी रेलवे पुल के पास ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 03/06/2026 को सुबह 08:44 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल सालीचौका क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन FRV 03 को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक 649 राजेंद्र धाकड़ एवं पायलट शुभम वर्मा ने मौके पर पहुँचकर बताया कि दूधी नदी रेलवे पुल के पास एक व्यक्ति ट्रेन से गिरकर ट्रैक पर घायल अवस्था में पड़ा था, जिसके सर और हाथ में गंभीर चोटें थीं। डायल-112 जवानों ने सूझबूझ दिखाते हुए घायल व्यक्ति को तत्काल ट्रैक से उठाया और एफआरव्ही वाहन की मदद से शासकीय अस्पताल सालीचौका लेकर आए।
अस्पताल पहुँचने पर प्रधान आरक्षक 160 करण सिंह ठाकुर ने सक्रियता दिखाई और घायल की गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत प्राइवेट एंबुलेंस की व्यवस्था कराई, जिसके बाद घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार उपरांत शासकीय अस्पताल गाडरवारा रवाना किया गया। डायल-112 जवानों की तत्परता व सूझबूझ से घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुँचाया।