रायसेन थाना सुल्तानपुर क्षेत्र में कच्चे घर की दीवार गिरने की चपेट में आने से घायल हुई 53 वर्षीय महिला, डायल-112 जवानों ने एफ़आरव्ही वाहन से अस्पताल पहुँचाया।
रायसेन के थाना सुल्तानपुर क्षेत्र में नीमढाना गाँव में कच्चे घर की दीवार गिरने से एक महिला घायल हो गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 23-10-2025 को शाम 05 प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक अनिल पांडे एवं पायलेट कपिल सक्सेना ने मौके पर पहुँचकर बताया कि कच्चे घर की दीवार गिरने की चपेट में आने से एक 53 वर्षीय महिला घायल हो गयी थी। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल महिला को एफ़ आर व्ही वाहन से ले जाकर शासकीय अस्पताल सुल्तानपुर में भर्ती कराया। जहाँ घायल महिला का उपचार किया जा रहा है।






