सीधी के थाना कमर्जी क्षेत्र अंतर्गत पटपरा में एक 05 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है और परिजन के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रहा है, सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 23/06/2026 को रात्रि 07 बजे प्राप्त हुई। डायल-112 स्टाफ आरक्षक 77 नीरज सिंह एवं पायलेट अरुण शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर बालक को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों ने बालक को एफ आर व्ही वाहन से साथ लेकर आस-पास के क्षेत्रों में बालक के परिजनों की तलाश एवं पूछताछ करने पर कोई जानकरी नही मिलने पर, बालक को एफआरव्ही वाहन से लेकर थाना पहुंचे। कुछ समय बाद बालक के परिजन ढूँढ़ते हुए थाना पहुँचे, जहाँ बालक द्वारा पहचान और सत्यापन उपरांत बालक को पिता के सुपुर्द किया
प्राप्त जानकारी अनुसार बालक परिजन के साथ शादी समारोह में सम्मिलित होने आया था जो परिजन से बिछड़ कर रास्ता भटक गया।