नरसिंहपुर जिले के थाना करेली क्षेत्र अंतर्गत नरसिंहपुर करेली रोड पर कठौतिया के पास एक अज्ञात फोर व्हीलर वाहन ने मोटर साईकिल में टक्कर मार दी है, जिसमें एक महिला एवं दो पुरुष घायल हो गए हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में प्राप्त दिनाँक 26-06-2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना करेली में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक 728 सोहेब खान एवं पायलेट बिष्णु नेमा ने तत्काल मौके पर पहुँचकर सड़क दुर्घटना में घायल हुए तीनों घायलों को एफआरव्ही वाहन की सहायता से जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में उपचार हेतु भर्ती कराया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 जवानों द्वारा घायलों के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी गई है।