सागर के थाना मोतीनगर क्षेत्र में चद्रशेखर वार्ड में एक 25 वर्षीय युवक पंखे से फन्दा बांधकर फाँसी लगाने का प्रयास कर रहा है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है, सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 24/06/2026 के रात्रि 10 बजे प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना मोतीनगर क्षेत्र में तैनात डायल- 112 वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक अभय विनोदिया एवं पायलट अनिकेत दुबे ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या के उद्देश्य से 25 वर्षीय युवक ने घर में पंखे से फन्दा बांधकर फँसी लगाने का प्रयास कर रहा था, डायल 112 जवानों ने मौके पर पहुँचकर युवक को फँसी लगाने से रोक कर, पीड़ित युवक को समझाईश दी और सुरक्षित माँ के सुपुर्द किया। अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना जाने की सलाह दी।