Published: 27 Jun 2026, 10:00 AM
✦
नरसिंहपुर के थाना करेली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम राकई में एक बुजुर्ग व्यक्ति मिले हैं, जो बोल एवं सुन-समझ नहीं पा रहे हैं और स्वयं का पता बताने में भी असमर्थ हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 को दिनांक 26/06/2026 को रात्रि 22:13 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल करेली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आर. 236 अमित कुमार यादव, सैनिक 164 मुजीबुर्रहमान एवं पायलेट उमराव मेहरा ने मौके पर पहुँचकर भटकते हुए आए बुजुर्ग व्यक्ति को अपने संरक्षण में लिया।
चूंकि बुजुर्ग व्यक्ति बोल और सुन नहीं पा रहे थे, इसलिए डायल-112 स्टाफ द्वारा स्थानीय स्तर पर पूछताछ के साथ-साथ बुजुर्ग व्यक्ति की फोटो और सूचना विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप एवं अन्य सोशल मीडिया पर साझा की गई। इस प्रयास में स्थानीय निवासी व FRV-18 पायलेट बाबर खान ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कुछ ही समय पश्चात सोशल मीडिया के माध्यम से बुजुर्ग व्यक्ति के परिवार वालों का पता चल गया और उन्हें सूचित कर मौके पर बुलाया गया। डायल-112 जवानों द्वारा बुजुर्ग व्यक्ति को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बुजुर्ग व्यक्ति को सकुशल पाकर परिजन अत्यंत भावुक और खुश हुए। उन्होंने डायल-112 सेवा की इस तत्परता और मानवीय कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।