ग्वालियर के थाना गोले का मंदिर क्षेत्र में जीवन रक्षक हॉस्पिटल के पास एक 03 वर्षीय बालिका मिली है,जो घर का रास्ता भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 26/06/2026 को दोपहर 03:35 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल गोले का मंदिर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक 1538 संजय शर्मा एवं पायलेट अनिल शर्मा ने मौके पर पहुँचकर बालिका को संरक्षण में लिया। बालिका परिजन के बारे में जानकारी नही दे पा रही थी। डायल-112 जवानों ने बालिका को एफ आर व्ही वाहन से लेकर आस-पास के क्षेत्रों और कॉलोनी में पूछताछ करने पर बालिका के परिजन की जानकारी मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार डायल-112 स्टाफ मौके पर पहुंचे। जहाँ बालिका के परिजन में मिले, जिन्हें बालिका द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। बालिका के सुरक्षित मिलने पर परिजनों द्वारा डायल-112 सेवा का आभार और पुलिस जवानों का धन्यवाद किया।